भवानीपुर से इस वक्त बड़ी राजनीतिक हलचल की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मतगणना के बीच सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है। इसी बीच वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी भी काउंटिंग सेंटर पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया है। काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर

प्रशासन की नजर बनी हुई है। बढ़त और रुझानों के बीच सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है, और सभी की नजर अब अंतिम नतीजों पर टिकी है। अब देखना होगा कि क्या ये जोश जीत में बदलता है या तस्वीर कुछ और होगी।

