आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन… और शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर को काफी हद तक साफ कर दिया है। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को शानदार बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में इस मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है और बड़ी

संख्या में समर्थक पार्टी दफ्तर पहुंच रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6:30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे न सिर्फ जीत का जश्न मनाएंगे, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इन चुनावों को 2026 की राजनीति का अहम पड़ाव माना जा रहा है, ऐसे में आज के नतीजे आने वाले समय की दिशा तय करेंगे। अब देखना होगा कि क्या रुझान नतीजों में भी बदलते हैं और बीजेपी क्या एक बार फिर बड़ा राजनीतिक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होती है।

