बड़ी खबर कैमूर से है जहां भूत प्रेत के विवाद को लेकर लोग इंसानियत को भूल दरिंदा बन गए, जहां इस विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गंडासा और बल्लम से काट काट कर मारपीट करते हुए हत्या कर दिया गया, यही नहीं मरने के बाद बॉडी को छत से नीचे फेंक दिया गया,इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने दर्जनों लोगों पर हत्या का लगाया आरोप,वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ अनिकेत अमर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 13 निवासी स्वर्गीय शिव मूरत शर्मा के 62 वर्षीय पुत्र नखडू शर्मा बताया जाता है,वहीं भभुआ सदर अस्पताल पहुंची मृतक की बहू तारा देवी ने बताया कि पहले से ही चैनपुर वार्ड 13 निवासी राजदेव शर्मा और घुरपत शर्मा से हमलोगों का भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था,जिसमें पहले भी वे लोग घर में घुस कर हमारे बकरा की हत्या कर दिए थे, जिसको लेकर हम लोगों ने चैनपुर थाना में आवेदन दिया था, की आज

जानवर के साथ ऐसा हुआ है कल इंसान के साथ भी हो सकता है, लेकिन थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करते हुए समझौता करा दिया गया। अभी समझौता के कुछ दिन बाद ही आज इसी मामले को लेकर विवाद हुआ,जिसके बाद घूरपत शर्मा और बिगन शर्मा,राजदेव शर्मा सहित दर्जनों के संख्या में लोग आए और हमारे ससुर नखड़ू शर्मा को घर में घुस कर गंडासा से मार दिया और मारपीट करते हुए घर से खींच कर अपने छत पर ले गए और गंडासा बल्लम से मारपीट कर हत्या कर दियाउसके बाद नखड़ू शर्मा को छत से नीचे फेंक दिया गया। जिसके बाद हमलोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अगर पहले कार्रवाई किया होता तो आज इस तरह की घटना नहीं होती हमलोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी दोषियों पर कार्रवाई किया जाय,अन्यथा हम लोग पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ अनिकेत अमर ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनपुर थाना से एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें पूर्व के विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है,फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं से मामले की जांच में जुट गई है,जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

