महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में वार्ड पार्षद निभा देवी ने नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वार्ड पार्षद ने आगामी पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की बैठक में महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में प्रस्ताव पारित करने की अपील की। वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि नारी शक्ति सहनशीलता और सृजन का प्रतीक है। आज महिलाएं सेना, खेल और विज्ञान जैसे

हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही है। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि महिलाओं के आत्म सम्मान,स्वाभिमान और उज्जवल भविष्य की गारंटी है। विधेयक नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत है। इसमें महिलाओं को समाज एवं राजनीतिक में नई दिशा और अवसर प्राप्त होगा।

