सदर प्रखंड के ग्राम रामचंद्रपुर निवासी अम्बिया बीबी के द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री अलियारा खातून के दिनांक 06 अप्रैल की संध्या करीब 5 बजे इलामी से अपनी बहन के ससुराल से आने के क्रम में

लापता होने की सूचना देते हुए अपने बेटी के ससुराल वालों के विरुद्ध अपहरण करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने बताया कि कुल सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है, तथा लापता लड़की का पता लगाया जा रहा है ।

