बाबूगांव कोर्रा स्कूल में 4 मई को बाल संसद चुनाव |

बाबूगांव कोर्रा स्कूल में 4 मई को बाल संसद चुनाव |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बाबूगांव कोर्रा में आगामी 4 मई को बाल संसद का चुनाव होगा। जिसमें प्रधानमंत्री ,उपप्रधानमंत्री, सेनापति और उपसेनापति पद के लिए विभिन्न उम्मीदवारों में टक्कर होगी। इन पदों के लिए विभिन्न उम्मीदवारों ने अपना नाम दाखिल किया। भैया में प्रधानमंत्री पद के लिए दीपक कुमार सिंह, अक्षय कुमार, पीयूष कुमार राणा और मनीष कुमार साव ने अपनी दावेदारी पेस की है। दूसरी ओर बहनों में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए सेजल भारती एवं अनु कुमारी ने नामांकन दाखिल किया जबकि सेनापति पद पर भैया अपूर्वानंद पाठक एवं अनुज कुमार यादव एवं बहनों में सोनिकाराज एवं कोमल कुमारी में अपना नामांकन दाखिल किया है।

दूसरी ओर उप- प्रधानमंत्री के पद के लिए हिमांशु कुमार दास और आर्यन गोस्वामी ने अपना नामांकन करवाया है एवं उप सेनापति पद के लिए युवराज गुप्ता एवं शुभम हरि ने अपना नामांकन दाखिल किया है जबकि बहनों में उप प्रधानमंत्री के पद के लिए बहन श्रेया रानी, मनीषा रानी एवं अनमोली गुप्ता एवं उपसेनापति पद के लिए आकांक्षा वाणी, मनीषा कुमारी एवं सोनालिका केरकेट्टा ने नामांकन दाखिल किया है। इस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता पूर्वक संपादित करने के लिए विद्यालय की आचार्या अल्पना सिन्हा को मुख्य चुनाव आयुक्त एवं आचार्य रविकांत पाठक को उपचुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने से प्रत्याशीयों एवं मतदाताओं में काफी उत्साह है। प्रत्याशी कक्षाओं में घूम-घूम कर अपना प्रचार रहे हैं और भैया -बहनों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के आश्वासन दे रहे हैं। इधर मतदाताओं में भी मत देने और अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए काफी उत्साह है। विद्यालय परिषद में चुनाव प्रचार को लेकर गहमागहमी का माहौल है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *