पाकुड़ विधायक निसात आलम ने नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17, 19 एवं 20 अंतर्गत बल्लभपुर, कालिकापुर एवं प्यादपुर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम जनता को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।इस अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर वार्ड पार्षद राबिया बेवा एवं उनके पति टोनी शेख ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में

जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, देबू विश्वास, कृष्णा यादव, असलम अंसारी, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, सिराजुद्दीन शेख, डॉ.ऐनुल हक, मिलन शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

