शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने डीएवी स्कूल को चार स्मार्ट बोर्ड दान किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। लुत्फ़ल हक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा देना बेहद जरूरी हो गया है। स्मार्ट बोर्ड के जरिए बच्चों को पढ़ाई में नई चीजें समझने में आसानी होगी और उनकी रुचि भी बढ़ेगी।

विद्यालय के प्राचार्य ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बोर्ड से कक्षाओं में पढ़ाई का स्तर और भी बेहतर होगा। इससे छात्रों को दृश्य और डिजिटल माध्यम से विषयों को समझने में मदद मिलेगी।स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अन्य लोगों को भी आगे आकर मदद करने की प्रेरणा मिलेगी।

