केदारनाथ धाम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा है। उद्योगपति Gautam Adani के दर्शन के दौरान विशेष सुविधा दिए जाने के विरोध में पुरोहितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुरोहितों का आरोप है कि VIP दर्शन के नाम पर आम श्रद्धालुओं की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है। गौतम अडानी अपनी पत्नी के साथ

बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें विशेष प्रवेश दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। नाराज पुरोहितों ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्षहेमंत द्विवेदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंदिर परिसर में “मुर्दाबाद” के नारे लगे और वीआईपी गेट को बंद करने की मांग उठी। पुरोहितों का कहना है कि जब वीआईपी दर्शन पर रोक के आदेश हैं, तो फिर विशेष सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। इस घटना ने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं और वीआईपी संस्कृति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

