भारत की जनगणना 2027 के सफल कार्यान्वयन हेतु प्रथम चरण मकान की गणना एवं सूचीकरण के संबंध में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना दो चरणों क्रमशः मकान सूचीकरण/मकानों की गणना एवं जनसंख्या की गणना के रूप में की जाएगी। प्रथम चरण हेतु

सुविधा के लिए स्व गणना का विकल्प दिया गया है। इस विकल्प के तहत कोई भी नागरिक खुद SE.CENSUS.GOT.IN की पोर्टल पर login करके 34 प्रश्नों का सही उत्तर देकर स्वगणना कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें SE.ID प्राप्त होगी जिसे घर पर आनेवाले प्रगणक को देना होगा। 16 मई से 14 जून तक प्रगणक के द्वारा सेंशस 2027 HLO मोबाइल एप के माध्यम से घर घर जाकर मकानों की सूचीकरण व मकानों की गणना करेंगे। जनगणना के द्वितीय चरण 2027 में पूर्ण किए जाएंगे।

