भारत की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका ने भारत को 657 प्राचीन कलाकृतियां और सांस्कृतिक वस्तुएं लौटा दी हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.4 करोड़ डॉलर आंकी गई है। इसकी औपचारिक घोषणा मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने की। यह बरामदगी लंबे समय से चल रही जांच और तस्करी गिरोहों पर कार्रवाई के बाद संभव हो सकी। लौटाई गई वस्तुओं में

‘अवलोकितेश्वर’, ‘गणेश’ और ‘बुद्ध’ की दुर्लभ प्रतिमाएं शामिल हैं, जिन्हें वर्षों पहले भारत से चुराकर विदेशों में पहुंचाया गया था। इस कार्रवाई में कुख्यात तस्कर सुभाष कपूर से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में इन कलाकृतियों को भारत को सौंपा गया। अधिकारियों ने कहा कि भारत की चुराई गई विरासत को वापस लाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

