केदारनाथ धाम में गौतम अडाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अडाणी के साथ पूजा-अर्चना की। खास बात यह रही कि यह दिन उनकी शादी की 40वीं सालगिरह और विश्व मजदूर दिवस दोनों का अवसर था। गौतम अडाणी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है और उन्होंने भगवान महादेव से देश की प्रगति, समृद्धि और शक्ति की कामना की। उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडाणी को

जीवन की हर चुनौती में मजबूत सहारा और सफलता की नींव बताया। साथ ही, अडाणी ने ‘Apni Baat, Apno Ke Saath’ नाम की नई पहल की शुरुआत की घोषणा की, जिसके जरिए वे अडाणी समूह के लाखों कर्मचारियों से सीधे संवाद करेंगे। अडाणी ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

