राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे शहर को अब राहत मिली है। जयपुर के कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी के साथ घने काले बादलों ने आसमान को ढक लिया है। हालात ऐसे हैं कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं और बादलों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। मौसम विभाग ने जयपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 दिनों तक 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें। फिलहाल, जयपुर में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज गर्मी से राहत तो दे रहा है, लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है।

