मध्य प्रदेश के बरगी बांध से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने क्रूज हादसे की सच्चाई उजागर कर दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज के अंदर यात्री आराम से बैठे हैं, तभी अचानक नाव में पानी भरना शुरू हो जाता है। कुछ ही सेकंड में माहौल बदल जाता है—हंसी चीखों में बदल जाती है और नाव बुरी तरह हिलने लगती है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब नाव डूबने लगी,

तब जाकर क्रूज स्टाफ लाइफ जैकेट निकालते नजर आते हैं। कई यात्रियों के पास लाइफ जैकेट तक नहीं थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बचे हुए यात्रियों का आरोप है कि खराब मौसम के बावजूद क्रूज चलाया गया और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

