भबानीपुर में काउंटिंग सेंटर और ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह स्ट्रांग रूम Sakhawat Memorial Government Girls High School में बनाया गया है। मतगणना से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोलकाता पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती कर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में रखा गया है। इसी बीच अजय कुमार नंद मौके पर पहुंचे और

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

