झारखंड के बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। झारखंड CID ने करीब 10 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का पता लगाया है। जांच के दौरान 1.8 करोड़ और 18 लाख रुपये की दो फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रीज़ की गई हैं, जो कथित तौर पर ट्रेजरी से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थीं। CID ने इस मामले में अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे समेत ASI अशोक कुमार भंडारी और होमगार्ड जवान सतीश

कुमार को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में अशोक भंडारी के घर से अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिसमें जमीन और तीन मंजिला मकान शामिल है। जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये फर्जी खातों के जरिए निकाले गए। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कोषागारों के ऑडिट के आदेश दिए हैं।

