झारखंड के कतरास से चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा हुआ है। कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित आकाश किनारी में एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विकास रवानी और मिलन रवानी—को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने

अपराध को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झरिया से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच आंकी गई है।

