पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन |

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन |

हजारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले को लेकर रामगढ़ में विरोध तेज हो गया है।प्रेस क्लब रामगढ़ के सदस्यों ने शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एकजुट होकर राज्य के मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इधर प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कड़े शब्दों में कहा कि पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं,लेकिन

इसका मतलब यह नहीं कि उनकी सहनशीलता की परीक्षा ली जाए,पत्रकार मर्यादा और संस्कार की नैतिक डोर में बंधे हैं। वहीं प्रेस क्लब के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हम अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *