ईस्टर्न रेलवे मेंस युनियन के बैनर तले मनाया गया श्रमिक दिवस |

ईस्टर्न रेलवे मेंस युनियन के बैनर तले मनाया गया श्रमिक दिवस |

पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिवस श्रमिकों के अधिकारों, उनके योगदान और उनके संघर्षों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। मई दिवस का इतिहास श्रमिकों के बेहतर कार्य-परिस्थितियों, उचित वेतन और कार्य के निर्धारित समय की मांग से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और त्याग को नमन करते हैं। उनका योगदान ही देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाता है।

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने, उनके कार्यस्थल को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर करने का संकल्प लिया गया। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अखिलेश कुमार चौबे, शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा, कामरेड निलेश प्रकाश, कामरेड विक्टर जेम्स, कामरेड अमर कुमार मल्होत्रा, कामरेड गौतम कुमार यादव, रणधीर कुमार सहित अनेक रेलकर्मी मौजूदगी में शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे द्वारा ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा परिसर में शहीद बेदी के समक्ष श्रमिक दिवस के लिए झंडोतोलन किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *