मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेट को नई दिशा देने के लिए ‘द वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शिखर धवन और महानआर्यमन सिंधिया मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब महानआर्यमन सिंधिया ने गेंदबाजी की और शिखर धवन ने उसे डिफेंस किया, जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। इस ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य युवा

खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देना है। कार्यक्रम के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं धवन ने गेंदबाजों का सामना करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) का तीसरा सीजन भी जल्द आयोजित होगा, जिससे राज्य में क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा।

