बुद्ध पूर्णिमा व गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर रेलवे कॉलोनी के मुख्य द्वार पर विराजमान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण वार्ड पार्षद निभा देवी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा सहित वार्ड पार्षद तनु दास, कृष्ण शर्मा, अनिकेत गोस्वामी, पूनम देवी, विमल चंद्र राउत, गुड्डू कुमार भगत, मुस्ताक अंसारी, रियाज अंसारी, राखी सरदारिन मौजूद थी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राणा ओझा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा हमें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञानप्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों की स्मृति कराती है, जो पूरी

दुनिया के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य,अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलते हुए मानवता के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।उनके अमूल्य ज्ञान आने वाले युगों तक मानव सभ्यता को प्रकाशित करता रहेगा।श्रकार्यक्रम में हिसाबी राय,सुशील साहा,रूपेश राम,मुरारी मंडल,टोनी मंडल,मनोरमा देवी,सुरेश शर्मा,पूर्णेन्दु शेखर गांगुली,सानू रजक,जितेश रजक,राजू राय,रणजीत राम,राजू राम कन्हैया रजक,मिथुन यादव शुभंकर कुमार,मिथिलेश मंडल, गुलशन चौधरी, शांति रजक सहित दर्जनों मोहल्लेवासी मौजूद थे।

