हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां 66 साल के सोम देव ने 35 साल की युवती से शादी कर समाज में एक अलग मिसाल पेश की है। दोनों के बीच 31 साल का उम्र का फासला है, लेकिन उनकी खुशियां और केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है। शादी के एक महीने बाद उनका ‘नाटी’ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,

जिसमें दोनों खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। थरिम्बला गांव में हुए रिसेप्शन के दौरान कपल ने हाथ थामकर डांस किया, जिसे देखने वाले तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। दुल्हन ने भी अपने नए जीवन को लेकर खुशी जताई और पति के साथ खुशहाल जीवन की बात कही। इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है—कुछ लोग इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं, तो कुछ मजाक भी कर रहे हैं।

