इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने खुद वैभव को ऑरेंज कैप पहनाई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 15 साल के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत

लिया। 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। जायसवाल ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ बल्लेबाजी करना बेहद खास अनुभव है और वह शानदार खेल दिखा रहे हैं।

