पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद अब 4 मई को मतगणना होनी है। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम में अनियमितता का आरोप लगाया है और सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किए हैं। हालांकि भारतीय चुनाव आयोग और हाई कोर्ट ने साफ किया है कि गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए टीएमसी पर ही सवाल उठाए हैं। एंटाली सीट से उम्मीदवार प्रियंका तिबरेवाल ने कहा कि “सब कुछ CCTV निगरानी में है, फिर डर

किस बात का?” कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र समेत कई स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेंट्रल फोर्स और पुलिस बल तैनात हैं। इस बीच, भबानीपुर में भाजपा समर्थकों ने ममता बनर्जी पर भी आरोप लगाए हैं, जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

