CISCE के ISC 12वीं रिजल्ट में इस साल जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने टॉप कर इतिहास रच दिया है। शांभवी को 500 में से 499 अंक मिले हैं, जो लगभग परफेक्ट स्कोर है। उन्होंने इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में पूरे 100 अंक हासिल किए, जबकि हिंदी में 99 नंबर मिले। शांभवी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं। उनकी सफलता के पीछे परिवार का बड़ा योगदान रहा।

उनकी मां केमिस्ट्री टीचर हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। शांभवी ने नियमित टाइम टेबल, कॉन्सेप्ट क्लियरिटी और लगातार रिवीजन को अपनी सफलता का मंत्र बताया। अब उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना है और वे NEET की तैयारी कर रही हैं। शांभवी की इस उपलब्धि से पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है।
