उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लिट्टीपाड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने विद्यालय स्थित व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डेन ने जानकारी दी कि व्यायामशाला में उपलब्ध सभी मशीनें खराब हो चुकी हैं, जिससे छात्राओं को नियमित व्यायाम की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उपायुक्त ने सभी मशीनों को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिदिन व्यायाम करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, इसलिए बच्चियों को नियमित रूप से व्यायाम कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त

ने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं से पढ़ाई लिखाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कक्षा में चल रहे अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न छात्राओं से पूछे, जिनका बच्चियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहें। उपायुक्त ने विद्यालय के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। उपायुक्त ने वार्डेन एवं शिक्षिकाओं से विद्यालय की समस्याओं के बाबत जानकारी ली जहां उन्हें विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की कमी की पता चली। उपायुक्त ने विद्यालय की लैब का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध संसाधनों एवं शैक्षणिक उपयोगिता की समीक्षा की।

