
प्रयागराज के संगम तट से मौसम की मार की बड़ी खबर सामने आई है। संगम क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। तेज हवाओं का असर इतना जबरदस्त था कि संगम तट पर बनी साधु-संतों की झोपड़ियां एक-एक कर उड़ गईं। कुछ ही पलों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंधी और बारिश के इस कहर से साधु-संतों और वहां डेरा डाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवाओं ने उनके अस्थायी आशियानों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन मौसम की इस मार ने संगम क्षेत्र में रहने वाले साधु-संतों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

