
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अस्पताल परिसर की दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान किया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हादसे में सात लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। सरकार ने साफ किया है कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जाएगी l

