लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दौरे के दौरान कैंपबेल बे स्थित श्री सिंह सभा गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रार्थना की। इस दौरान गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने उन आदिवासी परिवारों से भी मुलाकात की, जो सुनामी के बाद विस्थापित हुए थे और अब तक अपनी मूल जमीन का इंतजार कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि इन परिवारों से बिना सलाह लिए फैसले किए गए, जो गलत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी इन लोगों के हक, जमीन और भविष्य की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। इस दौरे को सामाजिक और मानवीय मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

