
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भगवान शिव के मंदिर पर ध्वजारोहण का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया। मंदिर परिसर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में स्थित शिव मंदिर के ध्वजदंड की ऊंचाई 19 फीट 7 इंच बताई गई है, जबकि ध्वज की लंबाई 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार भी किए गए। यह आयोजन मंदिर परिसर के विकास कार्यों और धार्मिक महत्व को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

