
बिहार के हाजीपुर से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने पातेढ़ी बेलसर क्षेत्र के चक गुलामुद्दीन गांव में एक मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, स्पिरिट, खाली बोतलें और ब्रांडेड स्टिकर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रूप से शराब तैयार कर सप्लाई करने का नेटवर्क संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जाएगा और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

