
झामुमो नगर समिति की बैठक नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, मिथिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सह सचिव जुहुर आलम उपस्थित रहे।बैठक में बूथ समिति के गठन एवं BLA 2 की नियुक्ति पर चर्चा हुई। श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कड़ी निगरानी रखने एवं BLA-2 को सहयोग करने का निर्देश दिया ताकि मतदाताओं के नाम वोटर सूची से न कटें। बैठक में नगर सचिव नुर आलम, नगर उपाध्यक्ष रीयाज अंसारी, बिमल चंद्र राउत, उज्जवल हांड़ी, नशिम अंसारी, हंजला अंसारी, इस्माइल हक, खालिद अंसारी, डीलु अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अब्दुल लाहिकाफी, राशिद शेख, तनवीर हुसैन, तोहिबुल, सोमनाथ साहा, बिरु घोष, निजामुद्दिन, फरहद, साजिद, रीयाज जूनियर, दयानंद भगत, अख्तर, अजहर, कादीर शेख सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

