
जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीग 2026 का समापन हुआ। मौके पर खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालिकाओं में खेल प्रतिभा का विकास होता है और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सशक्त मंच प्राप्त होता है। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष ए.के गांगुली, प्रशिक्षक, कोच एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग सहित कई खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।समापन दिवस पर विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता परिणाम अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग विजेता –डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ उपविजेता –केजीबीभी, महेशपुर अंडर-17 वर्ष बालिका वर्ग विजेता – केजीबीभी, अमड़ापाड़ा उपविजेता – केजीबीभी, हिरणपुर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ना विशेष रूप से बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है।

