शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। भाजपा नेत्रियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान देने के सवाल पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया निराशाजनक रहा है।

महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि महिलाओं के हक के मुद्दे पर भाजपा लगातार संघर्ष करती रहेगी। मौके पर शर्मिला रजक, प्राची चौधरी, पार्वती पासवान, पिंकी मंडल, कुनिका, पुष्पा पाण्डेय, अनामिका एवं रश्मि भगत समेत दुर्गा मरांडी, हिसाबी राय, पंकज साह के अलावा कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

