दिल्ली में खगड़िया के युवक की मौत पर सियासत तेज, पप्पू यादव पहुंचे |

दिल्ली में खगड़िया के युवक की मौत पर सियासत तेज, पप्पू यादव पहुंचे |

दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां बिहार के खगड़िया निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पांडव कुमार के रूप में हुई है… जो दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने उन्हें गोली मारी… और इस घटना के पीछे क्षेत्रीय पहचान को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान और जांच जारी है… जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके। इधर, इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है… और सांसद पप्पू यादव दिल्ली के उत्तम नगर पहुंचे… जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पप्पू यादव ने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही… और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है… और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *