योगी सरकार का बड़ा कदम, पुलिस भर्ती और निवेश पर फोकस |

योगी सरकार का बड़ा कदम, पुलिस भर्ती और निवेश पर फोकस |

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था को विकास की पहली शर्त बताते हुए कहा कि मजबूत कानून का राज ही निवेश को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब देश-विदेश के निवेशक इसलिए आ रहे हैं… क्योंकि यहां सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया है। सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल यूपी पुलिस में करीब 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी… जिसमें सिविल पुलिस, सब-इंस्पेक्टर और अन्य पद शामिल होंगे।

इसके साथ ही होमगार्ड में भी 41 हजार से ज्यादा भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है… और हाल ही में परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश को गुंडा, दंगा और माफिया मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है… और यही कानून व्यवस्था राज्य की आर्थिक प्रगति में भी मदद कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी पुलिस में 500 से ज्यादा कुशल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है… जिसका असर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर दिख रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *