नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक में स्थाई समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में वार्ड नंबर 19 की पार्षद तनु दास, वार्ड नंबर 11 की निभा देवी, वार्ड नंबर 8 के अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 16 के मोहम्मद रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 14 के मोहम्मद मुस्ताक अंसारी को स्थाई समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में नगर परिषद् के उपाध्यक्ष राणा ओझा के द्वारा प्रस्तावित पांच वार्ड पार्षदों को स्थाई समिति के सदस्य हेतु स्वीकृति दी गई, हाटपाड़ा हटिया में तोरणद्वार के निर्माण करने, अंबेडकर चौक पर सौंदर्यीकरण हेतु घंटा टावर बनाने की स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने सभी वार्डों की साफ सफाई हेतु सुपरवाइजरों को निर्देशित किया एवं शहर के सभी खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने एवं नए स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सभी वार्डों के वार्ड पार्षद एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

