कैमूर के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबा किशोर |

कैमूर के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबा किशोर |

कैमूर जिले के रामगढ़ से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई,घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव की है, जहां गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए रोहन कुमार यादव की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई,मृतक की पहचान दरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि रोहन अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद सभी लोग तालाब में स्नान करने गए थे,तभी रोहन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिसके बाद साथ में नहा6 रहे गांव के बच्चों ने शोर मचाया,

जहां घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए आनन-फानन में उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है,रामगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है,इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, फिलहाल पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *