ओडिशा के क्योंझर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है… जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक भाई ने अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए ऐसा कदम उठाया… जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। मामला पटना इलाके के दियानाली गांव का है… जहां जितु मुंडा अपनी बहन की मौत के बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकालना चाहता था। बताया जा रहा है कि बैंक ने नियमों के तहत उससे डेथ सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज मांगे… लेकिन दस्तावेज न होने पर उसने एक हैरान करने वाला कदम उठा लिया। आरोप है कि उसने अपनी बहन के शव

को कब्र से बाहर निकाला… और कंकाल को कंधे पर रखकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। बैंक के बाहर उसने कंकाल को रखकर धरना शुरू कर दिया… और पैसे देने की मांग करने लगा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए… और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची… और समझाइश के बाद स्थिति को शांत कराया। इसके बाद प्रशासन ने कंकाल को दोबारा सम्मानपूर्वक दफनाने की व्यवस्था की। यह घटना जहां एक तरफ हैरान करती है… वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में जागरूकता और सिस्टम की चुनौतियों को भी उजागर करती है।

