जम्मू-कश्मीर की राजनीति से बड़ी खबर… डोडा के विधायक मेहराज मलिक को 8 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। कठुआ जेल से उनकी रिहाई कड़ी सुरक्षा के बीच हुई… जहां सुबह से ही समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया… और उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को लोक सुरक्षा अधिनियम यानी PSA के तहत हिरासत में लिया गया था। लेकिन जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने उनकी हिरासत को रद्द करते हुए तत्काल रिहाई का आदेश

दिया… जिसके बाद आज उन्हें जेल से बाहर लाया गया। रिहाई के बाद मेहराज मलिक ने कहा कि वे लोगों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे… और न्यायपालिका का आभार जताया। गौरतलब है कि मलिक को पिछले साल सितंबर में सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था… और तब से वह कठुआ जेल में बंद थे। इस रिहाई के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

