सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है… और आज एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिल रही है। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह करीब 11:30 बजे, जून डिलीवरी वाला सोना करीब 0.77 प्रतिशत गिरकर 1 लाख 50 हजार 550 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी में और बड़ी गिरावट दर्ज की गई… जो करीब 1.9 प्रतिशत टूटकर 2 लाख 37 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर

पर पहुंच गई। अगर आज के कारोबार की बात करें तो सोने ने ऊपरी स्तर पर 1,51,800 के करीब का हाई छुआ… जबकि निचले स्तर पर यह 1,50,450 तक फिसल गया। चांदी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला… जहां इसका भाव 2,41,000 के हाई से गिरकर 2,36,000 के करीब पहुंच गया। आपको बता दें कि सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी बढ़त के साथ बंद हुए थे… लेकिन आज MCX पर मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते दबाव नजर आ रहा है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब आगे के रुझान और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल पर बनी हुई है।

