घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट के साथ शुरुआत की है… जिससे निवेशकों में हल्की चिंता देखने को मिल रही है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 77 हजार के स्तर के आसपास खुला… जबकि निफ्टी 50 भी फिसलकर 24 हजार के करीब कारोबार करता दिखा। आपको बता दें कि सोमवार को बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे… लेकिन आज की शुरुआत लाल निशान में हुई है। सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त में हैं… जबकि 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं निफ्टी 50 में भी ज्यादातर शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं… जहां केवल 13 शेयर हरे निशान में हैं और 30 से ज्यादा शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

शुरुआती कारोबार में एलएंडटी जैसे कुछ शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली… जबकि भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बड़े शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, रिलायंस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टाइटन जैसे दिग्गज स्टॉक्स भी दबाव में कारोबार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली की वजह से बाजार में यह हल्की गिरावट देखी जा रही है। अब निवेशकों की नजर दिनभर के कारोबार और वैश्विक बाजारों के रुख पर बनी रहेगी।

