पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है… जहां राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया… और इस दौरान बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक धरोहर और सभ्यता को नुकसान पहुंचाने की

कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है… और लोकतंत्र को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल के जागरूक लोग बीजेपी की इन कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे… और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करेंगे। इस बयान के बाद बंगाल की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

