अंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है… जहां दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को भारत डिपोर्ट कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के बड़े ऑपरेशन के बाद अंतरराष्ट्रीय सहयोग से सलीम डोला को भारत लाया गया… और अब उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सलीम डोला को एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाया गया… जहां एयरपोर्ट पर उसे औपचारिक रूप से डिपोर्ट किया गया। बताया जा रहा है कि सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था… जहां वह एक होटल में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी

के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत भेजा गया… और अब जांच एजेंसियां उससे अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को लेकर अहम जानकारी जुटाने में लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद सलीम डोला को मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा… जहां उससे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि सलीम डोला से पूछताछ में अंडरवर्ल्ड के कई बड़े राज खुल सकते हैं… और कई अहम मामलों में नई कड़ियां जुड़ सकती हैं।

