भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए जोर-शोर से प्रचार करते नजर आ रहे हैं। तेज धूप और गर्मी के बावजूद खेसारी लाल की एनर्जी कम नहीं हुई है… और वो लगातार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। खास बात ये है कि राजनीति में भले ही उन्हें बड़ा पद न मिला हो… लेकिन जनता के बीच उनकी लोकप्रियता साफ देखने को मिल रही है। सोशल

मीडिया पर भी उनकी रैलियों और रोड शो की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब देखना होगा कि स्टार पावर का यह असर चुनावी नतीजों में कितना दिखाई देता है।
