पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासत एक बार फिर गरमा गई है… और इस बार विवाद के केंद्र में हैं एक IPS अधिकारी! दरअसल, यूपी कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा, जिन्हें चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना में पुलिस ऑब्जर्वर बनाया है… उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजय पाल शर्मा, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान और उनके समर्थकों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं कि अगर किसी ने गड़बड़ी की… या लोगों को डराने की कोशिश की… तो “कायदे से इलाज” किया जाएगा।

अब इसी वीडियो को लेकर तृणमूल कांग्रेस भड़क गई है। TMC का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग ने दूसरे राज्यों के अफसरों को भेजा है, ताकि उनके कार्यकर्ताओं को डराया जा सके। वहीं, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अजय पाल शर्मा को चेतावनी तक दे डाली। इधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर कूदते हुए कहा है कि समय आने पर ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल ये है कि— क्या ये सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्ती है? या फिर चुनाव के बीच राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश? फिलहाल, इस वीडियो ने बंगाल की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है… और सभी की नजर अब चुनाव आयोग की अगली कार्रवाई पर टिकी है

