पंजाब के पटियाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां रेलवे ट्रैक पर देर रात एक धमाके से हड़कंप मच गया। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन पर जोरदार ब्लास्ट हुआ… जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं… और इलाके को तुरंत घेर लिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मौके से एक अज्ञात शव भी बरामद हुआ है… जो बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव के अंग अलग-अलग ट्रैक पर पड़े मिले, जिससे घटना

और भी रहस्यमयी बन गई है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा के मुताबिक, धमाका कम तीव्रता का था… लेकिन इससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था… या फिर किसी साजिश का हिस्सा। आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी साल जनवरी में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था… जिसमें एक ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था और लोको पायलट घायल हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं… और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

