देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर… आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार खुलकर बोलते हुए राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर का माहौल अब पहले जैसा नहीं रहा… और नेताओं को काम करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘एक या दो व्यक्ति गलत हो सकते हैं… लेकिन सभी सात नहीं।’ यानी उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए अन्य सांसदों के फैसले को भी उन्होंने सही ठहराया। राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने

एक सफल करियर छोड़कर राजनीति में कदम रखा था… और आम आदमी पार्टी को खड़ा करने में अपनी जवानी के 15 साल लगा दिए। लेकिन अब उनका कहना है कि पार्टी कुछ लोगों के हाथों में सिमट गई है… जो देश नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं। चड्ढा ने यह भी कहा कि उन्हें लंबे समय से लग रहा था कि वे ‘गलत पार्टी में सही व्यक्ति’ हैं… और आखिरकार उन्होंने नया रास्ता चुनने का फैसला किया। उन्होंने साफ किया कि अब वे नए राजनीतिक मंच से आम लोगों के मुद्दों को और मजबूती से उठाएंगे। आपको बता दें कि राघव चड्ढा के साथ कुल 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है… जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

