ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत में अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में हुए एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में रिहाना ने न सिर्फ अपने ब्रांड का लॉन्च किया, बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत लिया। मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में रिहाना के मेकअप ब्रांड Fenty Beauty का भारत में आधिकारिक लॉन्च हुआ। इस खास मौके पर ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं और दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इवेंट के दौरान रिहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी को खुद स्टेज पर बुलाकर उसके साथ फोटो क्लिक करवाती

नजर आती हैं। उनका यह डाउन-टू-अर्थ अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, रिहाना ने हिंदी में “धन्यवाद” कहकर भी सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान हिंदी शब्द सीखा और मुस्कुराते हुए “शुक्रिया” कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस इवेंट में रिहाना का स्टाइल भी चर्चा में रहा—जहां एक ओर वह ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं, वहीं दूसरे मौके पर उन्होंने भारतीय ज्वेलरी के साथ ट्रेडिशनल टच भी दिया। रिहाना का यह सादगी भरा अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि स्टारडम के साथ जमीन से जुड़े रहना ही असली पहचान है।

