कर्नाटक के दक्षिण कन्नडा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक धार्मिक जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूडबिद्री तालुका के पुचेमोगारू बवादबैयलू इलाके में जुलूस के दौरान एक पुराना पुल अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि पुल पर ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के समय श्रद्धालु धार्मिक प्रतिमा को लेकर पुल पार कर रहे थे। तभी पुल धंस

गया और उसके ऊपर मौजूद लोग नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में कुल 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल टूटते हुए साफ देखा जा सकता है। जुलूस ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जा रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। हादसे में पालकी और धार्मिक सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

